Monday, April 6, 2026
Latest:
HealthLatestअंतराष्ट्रीय

अमेरिका ने WHO को छोड़ा, ट्रम्प बोले हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से नाता तोड़ रहे

वाशिंगटन। अमेरिका ने अब से कुछ देर पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए who अर्थात विश्व स्वास्थ्य संगठन से नाता तोड़ दिया है। मतलब अब अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्य नहीं है।

साथ ही वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के किसी भी दिशा निर्देश को मानने के लिए बाध्य। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की।

आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना फैलने को लेकर who से ट्रम्प नाराज थे। उनका मानना था कि WHO ने इस महामारी को लेकर सही समय पर जानकारी नहीं दी।

साथ ही इसके बचाव व निदान पर भी वह गम्भीर नहीं रहा। अमेरिका के WHO से नाता तोड़ने से उसके एक बड़े फंड का नुकसान होगा। गौरतलब है कि who को अमेरिका सबसे बड़ी आर्थिक मदद करता है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि WHO पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है. WHO बदलाव की प्रक्रिया शुरू करने में नाकाम रहा और अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना रिश्ता खत्म करेगा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम