Site icon Yashbharat.com

अमेरिका के लास वेगास में फायरिंग में 20 की मौत, 100 घायल

los vegas 02 10 2017

लॉस वेगस। अमेरिका के लास वेगास में दो हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह फायरिंग रविवार को लास वेगास में स्थित मंडले बे कसीनो के पास चल रहे एक म्यूजिक कन्सर्ट में हुई है।

शहर के शेरिफ ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस फायरिंग में अब तक 20 से ज्यादा की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि लोगों पर फायरिंग करने वाला शख्स इमारत के 32वें माले पर था और वहीं से लोगों को अपना निशाना बनाया।

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू की। अब तक पुलिस एक हमलावर को ढेर कर चुकी है।

सोशल मीडिया में इस फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती है साथ ही डरे हुए लोगों को अपनी जान बचाते हुए देखा जा सकता है। फायरिंग के चलते कन्सर्ट बंद कर दिया गया और लोग मौके से बचकर भागते देखे जा सकते हैं।

हमले में घायल हुए लोगों का पास के अस्पताल में इलाज जारी है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version