Site icon Yashbharat.com

अमेरिका की खुली चेतावनी- पाकिस्तान खुद खत्म करे आतंकी ठिकाने, वरना हम कर देंगे

pak

अमेरिका ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने यहां स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ खुद कार्रवाई नहीं करता है तो अमेरिका अपने दमपर आतंक के इन पनाहगाहों को तबाह कर देगा। अमेरिका की खुफिया एजेंसी माइक पोम्पियो ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस के इस्लामाबाद दौरे से पहले यह चेतावनी दी है। जिम मैटिस आज पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे हैं। वह यहां पर पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ अफगानिस्तान में अमेरिका की नयी नीति को लागू करने पर चर्चा करेंगे। जिम मैटिस ने यह बयान कैलिफोर्नियां में रिगन डिफेंस फोरम में एक परिचर्चा के दौरान दिया। जब पत्रकारों ने जिम मैटिस से पूछा कि ट्रंप प्रशासन न्यू अफगान पॉलिसी में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रहा है तो उन्होंने कहा, ‘ रक्षा मंत्री मैटिस पाकिस्तानी अधिकारियों को राष्ट्रपति ट्रंप की सोच से अवगत करा देंगे। मैटिस उन्हें बताएंगे कि अमेरिका को अच्छा लगेगा अगर पाकिस्तान अपने यहां स्थित आतंकी कैंपों पर कार्रवाई करें।’

Exit mobile version