Site icon Yashbharat.com

अमृतसर में रेल ट्रैक‍ पर किसानों का धरना जारी, कल से पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन, ट्रेनें रहेंगी बंद

agitationfarmerA

अमृतसर। पंजाब में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों केें खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव देवीदासपुरा में किसान बुधवार को भी रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं। किसानों यहां रेलवे ट्रैक पर धरने का आज सातवां दिन है।
वीरवार 1 अक्टूबर से किसान पूरे पंजाब में रेल रोका आंदोलन शुरू करेंगे। किसान इस दौरान रेलवे ट्रैक पर धरना देकर ट्रेनों का अवागमन रोकेंगे।
इससे रेल यात्रियों को भारी दिक्‍कत होगी और रेलवे को काफी नुकसान होगा। दूसरी ओर, रेलवे ने पंजाब में ट्रेनों का संचालन आज से बंद करने का ऐलान किया है।

अमृत‍सर के देवीदासपुरा गांव में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेलवे ट्रैक पर धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने आज निजी कंपनियों के पोस्टर जलाकर रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कल वीरवार से किसान पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे। इसके लिए किसान संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है।
किसान संगठनों ने कहा है कि रेल ट्रैकों पर धरना दिया जाएगा और पूरे पंजाब में ट्रेनों को रोका जाएगा। यह रेल रोका आंदोलन 5 अक्‍टूबर तक जारी रहेगा।
इससे पहले किसानों ने 24 से 26 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन चलाया गया था।

किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते पंजाब में नहीं प्रवेश करेंगी आज और कल ट्रेनें

दूसरी ओर, रेलवे की तरफ से किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते ट्रेनों को पंजाब में प्रवेश करवाने के बजाए उन्हें रद व शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है। ट्रेनें चलेंगी, लेकिन पंजाब की सीमा में प्रवेश न करेंगी। ट्रेनों को हरियाणा के अंबाला तक ही चलाया जाएगा। इस वजह से ट्रेनें अंबाला से अमृतसर सहित राज्‍य के अन्‍य रूटों पर नहीं चलेंगी। इससे पंजाब में बाहर से आने वाले व पंजाब के यात्रियों को अपने ही शहर आने में दिक्कतों का सामान करना पड़ेगा। रेलवे की तरफ से उन्हें बाकी के हिस्से की यात्रा न करवाए जाने पर रिफंड दिया जाएगा। यात्री इसके लिए ऑनलाइन आइआरसीटीसी की साइट व रेलवे स्टेशन काउंटर पर अप्लाई कर सकते हैं।

ये ट्रेनें आज रद

अमृतसर हरिद्वारा एक्सप्रेस 02054-53 और न्यू दिल्ली जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस 02425-25 ट्रेन 30 सितंबर को रद रहेगी। मुंबई सेंट्रल- अमृतसर एक्सप्रेस 02904 सिर्फ अंबाला तक ही आएगी, अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस 04650, जम्मूतवी बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 00902 को 30 सितंबर को अंबाला और अमृतसर के मध्य रद किया गया है।

ये ट्रेनें कल पंजाब में नहीं आएंगी, अंबाला स्टेशन पर ही रुकेंगी

अमृतसर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 02926 अंबाला तक ही आएगी और अंबाला से अमृतसर के मध्य यह ट्रेन रद रहेगी। अमृतसर नांदेड़ एक्सप्रेस 02716 व अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस 02358 ट्रेनें भी अंबाला तक ही आएंगी।

Exit mobile version