Site icon Yashbharat.com

अमृतसर में रावण की जगह भगवान राम का पुतला जलाया, 14 लोगों के खिलाफ केस, चार गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में धार्मिक माहौल खराब करने के लिए कुछ तत्‍व सक्रिय हो गए ह‍ैं। पंजाब के अमृतसर जिले में कुछ लोगों ने दशहरा पर रावण के पुतले के दहन की जगह श्री राम का पुतला जला दिया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी मिलने के बाद 14 लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्‍य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद एक शिकायत पर जालंधर में भी पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

अमृतसर के लोपके थाना अंतर्गत मनावाला गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, घटना राज्‍य के अमृतसर जिले के लोपके थाने के मनावाला गांव में हुई है। लोपके थाना पुलिस ने बताया कि मनावाला गांव में कुछ शरारती लोगों को भगवान श्रीराम का पुतला बनाकर उसे जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार की देर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआइआर दर्ज की हैl पुलिस ने नामजद आरोपियों के नाम चंदन सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, तरलोक सिंह के बेटे अंग्रेज सिंह, जितेंद्र सिंह और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया हैl

डीएसपी गुरु प्रताप सिंह सहोता ने बताया कि वीडियो में दिखने वाले आरोपियों की पहचान करवाई जा रही हैl पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो भेजी गईl वीडियो में कुछ शरारती लोग भगवान श्री राम का पुतला जलाकर उसे अग्नि के हवाले कर रहे हैंl

आरोपितों पर वीडियो जारी कर भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करने का आरोप

घटना के बारे में पता चलते ही हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया हैl ऑल इंडिया हिंदू टकसाली दल के नेता सुनील अरोड़ा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अगर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह सड़कें जाम करेंगेl

दूसरी ओर, इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद जालंधर में भी पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। जालंधर मे पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर मुकेश कुमार ने बताया कि भगवान राम का पुतला जलाने के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस को शिकायत मिली है। एडवोकेेट अशोक सरीन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच के बार समुचित कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version