अमृतसर पंजाब की गुरुनगरी अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की दशमेश एवेन्यू में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने मां-बेटी का कत्ल करके घर को आग लगा दी। मृतका की पहचान गगन वर्मा और उनकी बेटी शिवनेनी के रूप में हुई हैं। गगन वर्मा शिक्षा विभाग में नौकरी करती थी। उसकी पोस्टिंग जंडियाला गुरु के सरकारी स्कूल में बतौर क्लर्क के रूप में थी। उनकी बेटी बीएड कर रही थी।
सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल हत्या में किसी करीबी का हाथ बताया जा रहा है। सुत्रों के अनुसार, शिवनेनी का शव आपत्तिजनक हालत में मिला जिससे रेप की आशंका जताई जा रही है।
