Site icon Yashbharat.com

अमित शाह ने बनाया MP फतह का सीक्रेट प्लान, 4 मई को करेंगे खुलासा

images 34

राजनीतिक डेस्क। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के बाद से ही BJP चुनावी मोड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडला दौरे के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने सीक्रेट प्लान के साथ मध्य प्रदेश दौरे पर आने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 मई को भोपाल आएंगे. शाह बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. बैठक में करीब 3000 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसमें बीजेपी के करीब 58 जिलाध्यक्ष और 800 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है.

बताया जा रहा है कि अमित शाह के आने के बाद बीजेपी मध्य प्रदेश में औपचारिक तौर पर चुनावी तैयारियों की शुरुआत करेगी. बीजेपी सुप्रीमो कमज़ोर मोर्चों पर रणनीति बनाने पर भी चर्चा करेंगे.बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उपचुनावों में मिली हार के बाद शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारी में लग गई है।

Exit mobile version