Wednesday, May 27, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

अमित शाह मेदांता अस्‍पताल में भर्ती, एम्‍स की टीम करेगी दौरा

नई दिल्‍ली, एजेंसी। Amit Shah Coronavirus Positive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई। मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरी गुजारिश है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट करे और अपनी जांच कराएं।’

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एम्‍स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्‍टरों की एक टीम मेदांता अस्‍पताल पहुंचकर गृहमंत्री शाह के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कर सकती है।

बता दें कि शाह लगातार कोविड-19 आउटब्रेक पर लगाम लगाने के कार्यों की मॉनिटरिंग में लगे थे। बीते दिनों जब राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर हो गई थी। शाह ने खुद इसकी मॉनीटरिंग की थी। वह दिल्‍ली सरकार, केंद्रीय गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना से निपटने के इंतजामों की ताजा स्थिति पर अपडेट ले रहे थे। यही नहीं अनलॉक की प्रक्रिया पर गाइडलाइंस तैयार कराने में भी शाह की बेहद महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम