Site icon Yashbharat.com

LIVE: देखें फोटो- अमित शाह पहुंचे जबलपुर, सीएम सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने की आगवानी

IMG 20180612 WA0015

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर डुमना विमानतल  पर सुबह ही पहुंच गए थे।

शाह के पहुँचते सीएम शिवराज सहित तमाम भाजपा जनों ने उनकी आगवानी की

अमित शाह डुमना एयरपोर्ट पर चंद मिनट कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे भेड़ाघाट में बैठक के लिए रवाना हो गए यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रबंध समिति और कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

 करीब 7 घंटे तक बैठक लेने के बाद अमित शाह शहर की दो हस्तियों से मुलाकात करने जाएंगे। उसके बाद शाम को वापस लौट जाएंगे। भेड़ाघाट में आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, चुनाव प्रबंध समिति के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे।

Exit mobile version