Site icon Yashbharat.com

NGT का फैसला रद्द: अब अमरनाथ गुफा में गूंजेगा महादेव का जयकारा

agra amarnath story 647 071117054944

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। अब अमरनाथ गुफा में कोई भी श्रद्धालु अब हिम शिवलिंग के सामने खड़ा होकर जयकारा लगा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आज एनजीटी का फैसले को रद्द करते हुए अमरनाथ गुफा में जयकारा लगाने का आदेश दे दिया है।

एनजीटी ने लगाई थी रोक

आपको बता दें कि एनजीटी ने अमरनाथ गुफा श्राइन की पर्यावरण-संवेदनशीलता को बनाए रखने के लिए इसे मौन क्षेत्र घोषित किया था और प्रवेश बिंदु से आगे धार्मिक रस्मों पर रोक लगा दी थी। पीठ ने पहले कहा था कि अमरनाथ गुफा मंदिर के आसपास के इलाके को च्च्मौन क्षेत्र घोषित करने से बर्फीले तूफान को रोकने और क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में मदद मिलेगी। अमरनाथ गुफा मंदिर को हिंदुओं के बड़े पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। साल में ज्यादातर समय यह गुफा बर्फ से ढकी रहती है। केवल गर्मी में कुछ ही दिन के लिए यहां बर्फ नहीं होती और तब इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। 

Exit mobile version