अभाविप व रादुविवि छात्रावासियों में ठनी, रादुविवि में अनहोनी की आंशका जानिए क्‍या है मामला

जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व आरडीवीवी छात्रावास के विद्यार्थियों की तकरार कभी भी बड़ा रूप ले सकती है। पिछले कई दिनों से दोनों गुट सुलग रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में जो घटनाक्रम नित घट रहे हैं वह आंशकित कर रहे हैं और किसी भी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा भी । एक ही मुद्दे पर मंत्री को ज्ञापन भेजे गए ज्ञापन को लेकर दोनों ही आमने-सामने आ गए थे।

विवाद इतना बढ़ गया था कि एबीवीपी को थाने की शरण लेनी पड़ी । जिसके उपरांत आरडीवीवी छात्रावासियों ने भी एबीवीपी के कार्यकर्ता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद दूसरे दिन एबीवीपी ने विवि को बंद करवाया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घटना को 5 दिन बीत गए और आरोपी पकड़े नहीं गए हैं । वहीं दूसरी तरफ रादुविवि छात्र संघ ने आरोप लगाया है कि लॉ सेक्शन में पढ़ने वाले छात्र जो कि एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं के द्वारा छात्रावास की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।
सूत्रों के अनुसार जिस दिन यह घटना घटी । छात्रावास के लड़कों की एबीवीपी कार्यकर्ता की गाड़ी जप्त कर ली थी और बेसबॉल के डंडे से हमला किया था । आने वाले दिनों में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो हम स्वयं छात्रावास में घुसेंगे। वहीं दूसरी तरफ छात्रावास संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि कोई ऐसी घटना होगी तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।

क्या है पूरा घटनाक्रम
15सितंबर-15 सितंबर को हॉस्पिटल से संबंधित छात्र जो की एबीवीपी के संपर्क में आने से हॉस्टल छोड़ चुका था और जब मैं बड़े जी देखने हॉस्टल पहुंचे तो फल स्वरुप हॉस्टल छात्रों द्वारा उसकी पिटाई वेल्टो से की गई ।
22 सितंबर-जब यह छात्र अपने लॉ सेक्शन के मित्र गौरव के साथ कॉलेज पहुंचा तो हॉस्पिटल इन छात्रों के मध्य तू तू मैं मैं हो गई।

27 सितंबर- 27 सितंबर को लॉ सेक्शन में पढ़ने वाला गौरव फार्मेसी सेक्शन के पास घूम रहा था तो वहां उसका सामना हॉस्टल के छात्रों से हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने पहुंच गया दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मामले दर्ज करवाएं

28 सितंबर- 28 सितंबर को एबीवीपी ने विश्वविद्यालय को बंद करो कुलपति को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही करने की मांग की

1 अक्टूबर -वहां छात्रावास संघ द्वारा पुनः इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया व आरोप लगाए गए कि एबीवीपी द्वारा लगातार अपनी सरकार होने के चलते गुंडागर्दी जी की जा रही है । इनके ज्ञापन देने के बाद एबीवीपी पुनः ज्ञापन देने पहुंच गई।
थाना प्रभारी भटकाते है
सूत्रों के अनुसार कुछ दोनों पक्षों की छात्र नेताओं का यह दावा है कि सिविल लाइन के थाना प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है । वह उलटा है यह कहते हैं कि तुम लोग छात्रावास में घुस जाओ बाकी हम देख लेंगे।
अनहोनी की आशंका
सप्ताह भर से इस प्रकार का घटनाक्रम आने वाली एक बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है जहां पर दो छात्र संघ एक दूसरे को ललकार रहे हैं और 2 से 3 बार हमला कर चुके हैं नहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है

Exit mobile version