Site icon Yashbharat.com

अब OMG नहीं, 5G आने से मशीनें करेगी आपस में बात

21 06 2019 robot 1658023 960 720 19331691 m 1

नई दिल्ली। टेक जगत में अगले दो सालों में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इस बदलाव का नाम है 5G टेक्नोलॉजी। इस नए टेक्नोलॉजी को कुछ महीने पहले ही दक्षिण कोरिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। जल्द ही यह तकनीक अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। साल 2022 तक इस सेवा को भारत में भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।
केन्द्र सरकार अगले 100 दिनों में इस सेवा का ट्रॉयल करने को तैयार है। इस बात कि जानकारी केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई सरकार में मंत्रालय संभालते ही दी थी। ऐसे में अगले दो साल में भारत में भी इस सुपफास्ट इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क तकनीक की शुरुआत हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 5G सेवा में केवल इंसान ही नहीं, मशीनें भी एक दूसरे से बात कर सकेंगी। आज हम आपको 5G सेवा से जुड़े कुछ तथ्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

5G सेवा क्या है?

5G यानी की Fifth Generation (पांचवी जेनरेशन) को मोबाइल और नेटवर्क क्रांति का पांचवां जेनरेशन कहा जाता है। इस सर्विस में डिवाइस टू डिवाइस कम्युनिकेशन अभी की तुलना में कई गुना ज्यादा हो सकती है। इसे समझने के लिए अगर उदाहरण दिया जाए तो अभी अगर आप 5GB साइज की एक मूवी (HD क्वालिटी) को इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं तो उसमें 7 से 10 मिनट का समय लगता है। वहीं, 5G में उसी मूवी को डाउनलोड करने में आपको केवल 40 सेकेंड से 1 मिनट का समय लगेगा। यानी की आपको इंटरनेट की कनेक्टिविटी अभी के मुकाबले 10 गुनी ज्यादा मिलेगी। ऐसे में एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने में बेहद कम समय लगेगा।

Exit mobile version