Site icon Yashbharat.com

अब शाहीन बाग में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

download

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में शनिवार को एक शख्स ने फायरिंग की है। गोली चलने के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया पकड़े गए शख्स ने हवा में दो फायरिंग की थी। इस फायरिंग में किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान कपिल गुर्जर के तौर पर हुआ है और वह दिल्ली-नोएडा के पास स्थित दल्लुपुरा का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग की थी।

शाहीन बाग में हुई इस फायरिंग के विरोध में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। वहीं, दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह फायरिंग हवा में की गई थी, हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर को गिरफ्तार कर सरिता विहार थाने में ले जाया गया है, वहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version