Site icon Yashbharat.com

अब ये होंगी आधार लिंक करने की अंतिम तारीख

aadhar card 23 10 2017

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को बैंक एकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन के फैसले को वापस ले लिया है।

-अब 31 दिसंबर नहीं है आधार से बैंक खाते लिंक करने की डेडलाइन, सरकार ने बदला फैसला

सरकार ने अब तक सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर रखा था। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही बैंक एकाउंट के साथ लिकिंग की नई अंतिम तारीख का एलान कर सकती है।

साथ आपको बता दें कि आधार को अन्य सेवाओं के साथ लिंक करने की अंतिम तारीख अपरिवर्तित हैं।

अब ये है लिंक करने की अंतिम तारीख-

33 करोड़ पैन धारकों में से अब तक 14 करोड़ ने ही आधार से कराया लिंक

देश में 14 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड अब तक आधार नंबर से जोड़े जा चुके हैं। कुल 33 करोड़ पैन कार्ड हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 41 फीसद पैन कार्ड आधार से जोड़े जा चुके हैं।

पैन-आधार लिंकिंग का यह क्रम अब भी जारी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने पिछले महीने ही आधार-पैन लिंकिंग की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 करने की घोषणा की है।

इनकम टैक्स रिटर्न और नया पैन पाने के लिए बीती एक जुलाई से ही सरकार आधार को अनिवार्य कर चुकी है।

Exit mobile version