अब यूजर्स एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स से iOS डिवाइस में Google अकाउंट कर पाएंगे Login

14 06 2019 google security 19311380 m

टेक डेस्क। इस वर्ष अप्रैल में Google ने अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में 2 स्टेप वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को फिजिकल सिक्योरिटी की दी थी। इसके जरिए उन्हें बिना वेरिफिकेसशन कोड के अपने अकाउंट में साइन इन करने की अनुमित मिलती है। अब Google ने इसे भी एक स्टेप आगे ले जाने का फैसला किया है। इसके तहत iOS डिवाइस में साइन इन करने के लिए यूजर्स अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स को फिजिकल टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी की की तरह इसतेमाल कर सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा Windows 10, macOS और Chrome OS में दी जा रही थी।

  • कम्यूटर में अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करें और 2 स्टेप वेरिफिकेशन पेज पर जाएं।
  • इसके बाद Add Security Key पर क्लिक करें।
  • यहां आपको कुछ डिवाइसेज की लिस्ट दी गई होगी जिसमें से आपको अपना एंड्रॉइड स्मार्टफोन सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद अपने एंड्रॉइड और iOS डिवाइस में ब्लूटूथ ऑन करें।
  • इसके बाद अपने iPhone या iPad में गूगल स्मार्ट लॉक ऐप का इस्तेमाल कर गूगल अकाउंट में साइन इन करें।
  • अब अपना एंड्रॉइड स्मार्टफोन चेक करें यहां आपको नोटिफिकेशन आएगी।
  • इसके बाद एंड्रॉइड फोन में दिए गए इंस्ट्र्कशन्स को फलो करें और लॉगइन करें।
  • इसके लिए आपके फोन में एंड्रॉइड 7 या उससे ऊपर का वर्जन होना आवश्यक है। वहीं, iOS में iOS 10.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना आवश्यक है।
  • कंपनी ने सुझाव दिया है कि आप हार्डवेयर आधारित सिक्योरिटी की के लिए रजिस्टर करें। अगर आपका फोन खो जाए तो यह की आपके काम आएगी।

इस फीचर के जरिए iOS डिवाइस में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के जरिए साइन इन किया जा सकेगा। यह फीचर iOS में गूगल की स्मार्ट लॉक ऐप का इस्तेमाल करेगा। यह फीचर सभी गूगल अकाउंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाए इसका तरीका बता रहे हैं।