Site icon Yashbharat.com

अब भारतीय फिल्में दिखाने पर लगाई रोक, आशिक एवान ने बोला ऐसा

08 08 2019 cinema in pakistan 19472104 m

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने बाघा बॉर्डर पर समझौता ट्रेन रोकने के साथ ही भारतीय फिल्मों पर भी बैन लगा दिया है। पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है और अब इस फैसले के बाद से पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की विशेष सूचना सलाहकार डॉक्टर फिरदौस आशिक एवान ने यह ऐलान किया है। वहीं एएनआई ने यह खबर पाकिस्तानी चैनल जियो इंग्लिश के हवाले से जारी की है। एएनआई के ट्वीट के अनुसार, फिरदौस आशिक एवान ने कहा है कि पाकिस्तानी सिनेमाघरों में कोई भी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी।
बता दें कि पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद की जाती हैं और पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों का अच्छा खासा कारोबार भी है और फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने समझौता एक्‍सप्रेस पर रोक लगा दी है। इस्‍लामाबाद ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भेजने से इंकार कर दिया।

Exit mobile version