Site icon Yashbharat.com

अब फटे पुराने नोटों से कीजिए बिलों का भुगतान, RBI की गाइड लाइन आपके लिए अहम

images 23

नई दिल्ली। कई बार फटे पुराने नोट मुश्किल बन जाते हैं। समझ नहीं आता है कि इन्हें बैंक ले जाकर बदलवाएं या नहीं? बैंक बदलेगा या नहीं? बदलेगा तो कितने रुपए काटेगा? अच्छी खबर यह है कि अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने इस दिशा में गाइडलाइन जारी कर दी है।

इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि बैंक अब बिना किसी शुल्क के फटे पुराने नोट बदलेंगे। हालांकि कौन सा नोट बदलना है और कौन सा नहीं, यह पूरी तरह से बैंक पर निर्भर करेगा। यानी कोई ग्राहक रुपए बदलने के लिए बैंक पर दबाव नहीं डाल सकेगा। यदि किसी व्यक्ति के उस बैंक में खाता नहीं है तो भी नोट बदले जा सकेंगे।

अब फटे पुराने नोटों से कीजिए बिलों का भुगतान

आरबीआई ने इस बात की छूट दे दी है कि ग्राहक अपने फटे पुराने नोटों से बिलों का भुगतान कर सकें। यही नहीं, इस राशि को किसी भी खाते में जमा किया जा सकता है। पुराने नोट के बदले नए नोट तो लिए ही जा सकते हैं। इसके लिए उक्त बैंक या शाखा में खाता होना जरूरी नहीं है।

बैंक अधिकारी तय करेगा कि पुराने नोट बदले ज सकते हैं या नहीं। नियमों के मुताबिक, बुरी तरह फटे हुए, टुकड़े टुकड़े हो चुके और जल चुके नोटों को नहीं बदला जाएगा। नोट की हालत थोड़ी अच्छी होना चाहिए। यदि ऐसा लगता है कि नोट को जान बुझकर फाड़ा गया है तो नहीं बदला जाएगा।

नकली नोटों को किसी भी स्थिति में नहीं बदला जाएगा। यहां तक कि ऐसे नोटों को ले जाने वाले से पूछताछ भी हो सकता है। बैंक यह जानने की कोशिश करेगा कि वह नोट कहां से आए हैं।

Exit mobile version