न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय है। न्यायालय ने भी मोहर लगा दी कि राहुल गांधी देश के गैरजिम्मेदार व्यक्ति हैं। बार-बार आगाह करने के बाद भी वे वही काम करते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सूरत न्यायालय के निर्णय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय है। न्यायालय ने भी मोहर लगा दी कि राहुल गांधी देश के गैरजिम्मेदार व्यक्ति हैं। बार-बार आगाह करने के बाद भी वे वही काम करते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए एक बयान के मामले में सूरत न्यायालय ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश को बदनाम करने के लिए लगातार विवादित बयान देते हैं, इनमें से कुछ बयानों को लेकर उन्हें क्षमा मांगनी पड़ी है। उनका प्रयास रहता है कि दूसरे देश में जाकर भारत को बदनाम करें। वे आदतन बयान देते हैं। इतने बड़े दल का नेता रोज झूठ और अनाप-शनाप बोलता है

