Site icon Yashbharat.com

अब तक 10 की मौत, 156 जख्मी, मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग और करवाल में कर्फ्यू

delhi caa

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली में मंगलवार को भी भारी हिंसा हुई। सुबह से लेकर रात तक पत्थराजी और आगजनी की खबरें आती रहीं। सुबह मृतकों का जो आंकड़ा 2 था, वो शाम होते-होते 10 पर पहुंच गया। मंगलवार को इसलिए भी पूरे देश की नजर दिल्ली पर थी, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राजधानी में थे। इस बीच, मंगलवार को पहली बार सरकार हरकत में नजर आई। गृह मंत्रालय का कहना है कि भारी संख्या में बल भेजा गया है और हालात काबू में हैं।

 

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की अपील

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सुरक्षाबल है और MHA से पूरा सहयोग मिल रहा है।

 

Exit mobile version