Site icon Yashbharat.com

अब जावेद अख्‍तर बोले-मस्‍जिदों पर नहीं होना चाहिए ….

javed akhtar

मुंबई। सोनू निगम के मस्जिदों पर लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाने के बाद अब करीब एक साल बाद जावेद अख्तर भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। जावेद अख्तर ने बुधवार को ट्वीट कर सोनू निगम के उस बयान से सहमति जताई, जिसमें उन्होंने मस्जिदों पर लाउडस्पीकर होने पर सवाल खड़ा किया था।

 

बता दें हाल ही में सिंगर सोनू निगम ‘अजान’ पर अपनी राय देकर विवादों से घिर गए थे। सोनू ने कहा था कि सुबह की अजान के लिए लाउडस्पीकर्स का इस्तमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे ‘गुंडागर्दी’ तक कह डाला था। वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस विवाद को नई हवा दे दी है। जावेद अख्तर ने सोनू निगम के उस बयान का समर्थन किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर्स का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं सोनू निगम और हर उस व्यक्ति से सहमत हूं, जो चाहते हैं कि किसी भी रिहायशी इलाके में बनी मस्जिद या फिर किसी अन्य धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। वहीं जावेद अख्तर ने इस यूजर को जवाब में कहा कि मैं हर गलत बात के खिलाफ आवाज उठाता हू। मुश्किल यही है कि आप दूसरों की गलती तो मान सकते हैं। मगर अपनी नहीं।

Exit mobile version