Site icon Yashbharat.com

अब चाय की चुस्की में मिलेगा बियर का स्वाद, इस कंपनी ने लॉन्च की अनोखी पेशकश

victoria bitter tea 02 08 2019

सिडनी। अगर आपको बियर पीने का शौक है, लेकिन लोक लाज की वजह से मन मसोस कर बैठे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बियर की तलब भी दूर हो जाएगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा। दरअसल, लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई बीयर विक्टोरिया बिटर के निर्माताओं ने एक सीमित संस्करण वाली वीबी चाय बाजार में पेश की है।

इसमें सीलोन ब्लैक टी और सुपर प्राइड हॉप्स को मिलाया गया है।

ये उसी तरह की हॉप्स हैं, जो विक्टोरिया बिटर को उसकी कड़वाहट देती हैं। नतीजा, एक कप चाय, जिसमें बीयर जैसा स्वाद मिलता है। उन्होंने कथिततौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से नॉन-एल्कोहलिक (गैर-मादक) बीयर के स्वाद वाली चाय बनाई है, जो इस महीने इंग्लैंड में अपनी राष्ट्रीय टीम को प्रतिस्पर्धा करते हुए देखते हैं।

देर रात या सुबह जल्दी, उस समय में जब बियर पीना अनुचित माना जाता है, तब बियर की तलब को दूर करने के लिए आप इस चाय की चुस्की ले सकते हैं। अच्छी बात यह होगी कि इसके पीने के बाद आपको नशा भी नहीं होगा। वीबी ब्रांड के निदेशक क्रिस मैक्सवेल ने कहा कि हम जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई VB के साथ क्रिकेट देखने से ज्यादा और किसी चीज को प्यार नहीं करते हैं।

इसलिए जब इंग्लैंड में मैच हो रहा होगा, तो सुबह के समय में उसे देखते हुए इस चाय का स्वाद उन्हें बियर की कमी महसूस नहीं होने देगा। बताया जा रहा है कि वीबी चाय दोनों को दूध के साथ और दूध के बिना पिया जा सकता है। इसे गर्म करके और ठंडा करके भी पिया जा सकता है।

Exit mobile version