अब गूगल के ये नए नियम नहीं माने तो बन्द हो जायेगा आपका Gmail

Google Gmail  दुनियाभर में ख्यात सर्च इंजिन गूगल की सर्विस जीमेल के लिए हाल ही कुछ नए नियम जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में यह भी मैसेज वायरल हो रहा है कि अगर आपने व्हाट्सअप की तरह इन नियमों को नहीं माना तो आपका जीमेल अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। साथ ही वायरल मैसेज में यह भी बताया जा रहा है कि 25 जनवरी तक आपने नए नियमों को मानने की स्वीकृति नहीं दो तो आपका जीमेल अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई क्या है?

ऑटोमेटिक ईमेल फिल्टरिंग फीचर- इसमें Gmail आपके Inbox के मैसेज को तीन कैटेगरी Primary, Social और Promotion में डिवाइड कर देता है।

असिसटेंट रिमाइंडर – यह फीचर आपको अपने बिल अदा करने की डेट का रिमाइंडर देता है।

जीमेल यूजर्स के लिए नया अपडेट

Google ने कहा है कि हाल ही में उसकी तरफ से जीमेल यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी किया गया है, जिससे यूजर के पास अपने पर्सनल डेटा और सपोर्ट पर कंट्रोल प्राप्त हो जाएगा। यूजर इससे यह तय कर सकेंगे कि अपने किस डेटा को Google के साथ साझा करना चाहते हैं और किसे नहीं। Google के नए नियम को एक्सेप्ट करने का पॉप-अप मैसेज उस वक्त मिलेगा, जब आप Gmail को ओपन करेंगे।

Google की तरफ से इससे पहले यूजर्स को आगाह किया गया था कि अगर वह नए नियम को फॉलो नहीं करते हैं तो उनके Gmail, Google Photos और Google Drive कंटेंट को Delete किया जा सकता है। गौरतलब है कि Google की तरफ से नई स्टोरेज पॉलिसी को अगले साल लागू किया जा सकता है। जीमेल यूजर्स भी गूगल की नई स्टोरेज पॉलिसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version