Site icon Yashbharat.com

अब गर्भवती महिलाओं को 104 टोल फ्री नंबर से मिलेंगी यह सुविधाएं

Untitled 4

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 104 टोल फ्री नंबर जारी किया है.

दरअसल, आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं. सेवाओं के लिए विभाग ने 104 टोल फ्री नंबर जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक, टोल फ्री नंबर पर व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए शिकायत कर सकता है. इस टोल फ्री नंबर पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूता महिलाओं की सेहत की जांच के साथ साथ उपचार सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं. साथ ही इसमें सहयोग न मिलने पर शिकायत का विकल्प भी मौजूद है.

Exit mobile version