Site icon Yashbharat.com

अब अगरतला में अपहरण कर आग के हवाले की लड़की की मौत

Rape Cases

अगरतला। हैदराबाद और उन्नाव में लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने के खिलाफ देशभर में फैले आक्रोश के बीच त्रिपुरा में इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पर 17 साल की एक लड़की के साथ डेढ़ महीने दुष्कर्म के बाद एक व्यक्ति ने उसे जिंदा जला दिया। सरकारी अस्पताल में लड़की की मौत के बाद पुलिस ने आरोपित अजोय रुद्र पॉल और उसकी मां अनिमा रुद्र पॉल को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि अजोय ने 28 अक्टूबर को उसके कल्याणपुर (पश्चिमी त्रिपुरा) स्थित घर से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और अपने घर शांतिर बाजार (दक्षिणी त्रिपुरा) लेकर चला गया। अजोय जब-तब लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहता था। उसके साथ शादी के लिए उसने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की। लड़की के मां-बाप द्वारा दबाव डाले जाने के बाद अजोय 11 दिसंबर को उससे शादी के लिए तैयार हो गया।

उसने दहेज का पहला किश्त भी ले लिया। लेकिन, दहेज के पैसे के लिए उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने लड़की पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। लड़की की मौत से नाराज परिजनों और पड़ोसियों ने अजोय और अनिमा पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version