अफगानिस्‍तान के हिंदूकुश में भूकंप, 5.5 मापी गई तीव्रता

काबुल। अफगानिस्‍तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप का झटका आया। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। भारतीय समायनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हिंदू कुश क्षेत्र में यह भूकंप आया। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी 3.4 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया।

Exit mobile version