Site icon Yashbharat.com

अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए बोलीं यामी गौतम-हर दिन आपकी तरह दिखने लगी हूं, शेयर की खास फोटो

20210610 085640

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शादी के एलबम से एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फोटो में यामी अपनी मां और बहन के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं।

खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

अपनी मां को बर्थ डे विश करते हुए यामी कैप्शन में लिखती हैं, ” हर दिन हम कुछ ज्यादा ही अपनी मां की तरह बन जाते हैं,  हम प्राउडर नहीं हो सकते! जन्मदिन मुबारक हो मां।

 

सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं यामी गौतम

फोटो में यामी की लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि उन्होंने इस फोटो में सुर्ख लाल कलर की बनारसी साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी कैरी की है। न्यूली वेड यामी इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

हालांकि, इसमें सबसे ज्यादा ध्यान उनकी मांग में लगा सिंदूर और मंगलसूत्र ने खींच रहा है। यामी के साइड खड़ी उनकी मां रेड बॉडर वाली क्रीम रंग के सूट में दिख रही हैं । वहीं यामी की बहन पिंक लहंगें में गजब लग रही हैं।

 

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रही हैं यामी

आपको बता दें कि बीते 4 जून को यामी गौतम ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर के साथ अचानक गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधकर सभी को चौंका दिया। फिलहाल, शादी के बाद यामी दिन प्रतिदिन अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

 

 

 

Exit mobile version