Site icon Yashbharat.com

अनूपपुर में चुनाव हो सकते हैं रोचक, प्रशासनिक अधिकारी रमेश सिंह ने कमलनाथ से मुलाकात के बाद दिया इस्तीफा

IMG 20200915 WA0013

अनूपपुर। उप चुनाव भले ही घोषित न हुए हो लेकिन प्रदेश की राजनीति में गर्माहट पूरे शबाब पर है।

इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है अनूपपुर से  अनूपपुर में प्रशासनिक अधिकारी रमेश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

रमेश सिंह ने राज्य शासन को अपना इस्तीफा भेजा था जो मंजूर हो चुका है। माना जा रहा है कि अनूपपुर का उपचुनाव दिलचस्प हो चला है।

कल ही कमलनाथ से रमेश सिंह ने मुलाकात की थी और तभी से कयासों के दौर चल रहे थे और माना जा रहा था कि कुछ बड़ा होने की संभावना है,

कांग्रेस ने विश्वनाथ सिंह को बनाया है अनूपपुर का प्रत्याशी लेकिन  कांग्रेस के चयनित प्रत्याशी को लेकर बदलाव की उम्मीद अब जग गई है। ऐसा होता है तो भाजपा के लिये मुश्किलें बढ़ सकती हैं

संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह का अनूपपुर जिले के क्षेत्र में काफी चर्चित हैं।

Exit mobile version