Site icon Yashbharat.com

अनुष्का की दादी ने किया खुलासा- लाडली पोती के बचपन का क्रश थे विराट कोहली, साथ में खेलते थे क्रिकेट

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध ही गए। इटली में दोनों ने एक-दूसरे को जीवन भर खुश रखने का और सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहने का वचन दिया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की शादी की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर तस्वीर एक से बढ़कर एक है। सभी तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। अनुष्का जहां हल्के पिंक रंग के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में परी लग रही हैं तो वहीं विराट किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे। इटली से करीब हजार किलोमीटर दूर स्थित गांव टस्कनी के आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो में दोनों ने शादी की। विराट और अनुष्का की जोड़ी हर किसी को बेहद पसंद है। उनका हर फैन उनकी शादी से जुड़ी हर खबर जानना चाह रहा है।

Exit mobile version