Site icon Yashbharat.com

अनजाने में दंपती ने पानी की जगह केमिकल से कर लिया स्नान, गंभीर रूप से झुलसे

04 01 2021 train acident1 202114 194258

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छोटी सी गलती दंपती पर भारी पड़ गई। जलेसर स्थित बड़े मियां छोटे मियां मजार पर जात करने आए दंपती ने चिलर प्लांट (दूध का प्लांट) पर पानी के धोखे में केमिकल से स्नान कर लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जलेसर स्थित बड़े मियां छोटे मियां की मजार है। यहां आसपास के लोग जात (धार्मिक पूजन) करने आते हैं। फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के गांव गालिब पचोखरी निवासी जयंती प्रसाद (उम्र 22) पत्नी नीरज (उम्र 18) के साथ शुक्रवार की सुबह जात करने यहां आया था।

मजार पर जाने से पहले पति-पत्नी स्नान करने के लिए पास में स्थित चिलर प्लांट पर गए। वहां डिब्बों में केमिकल भरा रखा था। दंपती ने पानी समझकर उससे स्नान कर लिया। कुछ देर बाद दोनों के शरीर पर फफोले पड़ गए। पूरे शरीर में जलन होने लगी। देखते ही देखते दंपती दर्द से कराहने लगे।

स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोगों ने केमिकल से झुलसे पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को आगरा रेफर कर दिया। उधर, अभी यह पता नहीं चला है कि चिलर पर डिब्बों में कौन सा केमिकल भरा हुआ रखा था।

Exit mobile version