मोतिहारी: बिहार स्थित मोतिहारी, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दक्षिणपथी समूह ने समाज शास्त्र के प्रोफेसर पर हमला कर दिया। हमलावरों का आरोप है कि प्रोफेसर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणी की है। जिससे आहत होकर उन्होंने प्रोफेसर को निशाना बनाया है।
घटना शुक्रवार शाम की है। मोतिहारी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर संजय कुमार अपने निवास पर कुछ काम कर रहे थे। तभी 4-5 लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में प्रोफेसर घायल हो गए। उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अपने ऊपर हुए हमले का आरोप वीसी अरविंद अग्रवाल पर लगाया है। पीड़ित ने मोतिहारी थाने में एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

