Site icon Yashbharat.com

अटलांटा के 3 मसाज पार्लरों में फायरिंग, 8 की मौत

yashbharat breaking

अमेरिका के अटलांटा में फायरिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अटलांटा के जॉर्जिया इलाके में तीन मसाज पार्लरों में फायरिंग की घटना हुई है, जिनमें चार महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। इनमें से दो मसाज पार्लर सड़क के आमने-सामने हैं।

पुलिस इस फायरिंग की वजह जानने में जुटी हुई है। यह जानकारी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से दी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि अटलांटा में दो मसाज पार्लर और एक उपनगर में फायरिंग की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

हालांकि, इस घटना के घंटों बाद दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में एक 21 वर्षीय शख्स को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट ने कहा कि पूर्वोत्तर अटलांटा के एक स्पा में तीन लोग मारे गए, जबकि चौथे व्यक्ति को सड़क के पार एक अन्य स्पा में मार दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी चार पीड़ित महिलाएं थीं और ये एशियाई मूल की हो सकती हैं।

अटलांटा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम 5:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) की है, जहांएक मसाज पार्लर में डकैती हुई। इसमें तीन महिलाएं गोली लगने से मृत मिलीं।

पुलिस जब घटनास्थल पर थी, तब उन्हें सड़क पार एक और फायरिंग की घटना की जानकारी मिली कि एक अन्य मसाज पार्लर में फायरिंग हुई है, जहां एक महिला मृत मिली।

Exit mobile version