Site icon Yashbharat.com

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर

घायल की स्थिति नाजुक, मेडिकल में भर्ती
जबलपुर, मुनप्र। कटंगी क्षेत्र में बाईपास के पास आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में जा रहे युवक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही युवक दूर छिटक गया और उसके सिर तथा हाथ पैर में चोटें आयीं। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले कटंगी अस्पताल पहुंचाया लेकिन बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। इस पूरी घटना में युवक कौन था यह समाचार के लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था। उसकी बाइक में लिखे नंबर एमपी 20 एमटी 1526 के आधार पर पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं बाइक सवार को किस बस चालक ने टक्कर मारी इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version