बरेला में देर रात सड़क दुर्घटना
जबलपुर नगर संवाददाता। बरेला थाना के अंतर्गत सिलुआ मोंड़ बमबम मोहल्ला मे बीती रात एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसे गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उसे उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद परिजनों द्वारा उसका उपचार कराने के बाद घायल को घर लेकर आ गये जहां बीती रात उसकी मौत हो गई वहीं उसका एक अन्य साथी घायल है पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में बरेला थाना में पदस्थ एएसआई ओम प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुये बताया कि वीपी कालौनी के वार्ड नंबर 11 निवासी 21 वर्षीय शाहिल पिता संतोष गोंटिया अपने एक साथी के साथ बीती रात बाइक में सवार होकर अपने घर आ रहा था यह दोनों जैंसे ही सिलुआ के बमबम मोहल्ला के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक सवारों को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे यह दोनों उछल कर दूर गिरे जिससे बाइक में सवार शाहिल के सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आई और उसका एक अन्य साथी मे घायल हो गया पीडि़त पक्ष द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिये रात ही में उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां पर पीडि़त पक्ष ने शाहिल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे अपने घर ले आये थे रात में उसको पुन: तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई पुलिस ने पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।