Latestअजब गजबअंतराष्ट्रीय

अजीबोगरीब मामला:पति को तलाक देकर सौतेले बेटे से शादी कर ली

मॉस्को में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर सौतेले बेटे से शादी कर ली है। महिला रूसी ब्लॉगर है। महिला का नाम मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) है। उसने पिछले साल अपने सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन से शादी की थी।

35 वर्षीय महिला मरीना ने अपने नए पति से अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर मरीना के 5.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उसने हाल ही में यह भी खुलासा किया कि उसने अपने 21 वर्षीय पति की तरह आकर्षक दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

मरीना की शादी पहले व्लादिमीर के पिता एलेक्सी ताविरिन (45) से हुई थी, जो अब अपने पांच गोद लिए बच्चों की देखभाल करते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम