अजीबोगरीब घटना: अज्ञात जानवर आया 32 लोगों को लहूलुहान कर गायब हो गया!

अजीबोगरीब घटना में एक अज्ञात जानवर  गांव में घुसा और 32 लोगों को लहूलुहान कर गायब हो गया! महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर बसे गांवों में रविवार रात अज्ञात हिंसक पशु ने हमला किया। लोग गहरी नींद में थे। वे कुछ समझ पाते, तब तक वह उसने घायल कर दिया। दोनों प्रांतों के वन अधिकारियों ने 32 लोगों के घायल होने एवं 16 गंभीर घायलों को खरगोन और जलगांव के अस्पतालों में भर्ती करवाया है।

घटनाक्रम रविवार रात करीब 11.30 बजे हरण कुंडिया के बोंदर फालिया से शुरू हुआ। पहले हमले का शिकार सुरसिंह भिलाला हुआ। फिर रात 12 बजे खड़किया नदी के समुद्र फालिया का अधेड़ जुगड़‍िया आदिवासी और मास्टर मगन 40 वर्षीय भी अज्ञात पशु के हमले के शिकार हो गए।

रात 12.30 बजे छेंडिया अंजन में चार लोगों पर हमला किया। इनमें बाकली बाई चंपालाल भीलाला, रुंदलीबाई बारेला, बांगरिया डोंगरिया, जगदीश रामा शामिल हैं। जानकारी की सूचना मिलते ही सब रेंज गाडगिया आम के वनकर्मी वीरेंद्र गोहिया और वाणी मौके पर पहुंचे और उन्हें रात्रि में ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घटना में चार गंभीर घायलों को वनकर्मी गोहिया रात्रि में ही रिक्शे से शासकीय अस्पताल लेकर आए। जिन्हें खरगोन रेफर कर दिया गया। इनमें रुंदलीबाई, बाकलीबाई, सुनील, गुलाब डोंगरसिंह हैं। वन परीक्षेत्र अधिकारी तितरानियां पीयूष कुमार चौधरी ने खरगोन अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की।

Exit mobile version