Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: पॉजीटिव केस से ज्यादा स्वस्थ, 502 सेम्पल की रिपोर्ट में 169 केस, 203 ने दी कोरोना को मात

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

कटनी। कई दिनों के बाद कटनी जिले में जितने पॉजीटिव केस मिले हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ हुए हैं। लॉकडाउन के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रेपिड एंटीजन टेस्ट और मेडिकल कॉलेज से मिली आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 169 नए कोरोना केस सामने आए हैं।

ये आंकड़े 502 सेम्पल की रिपोर्ट के हैं। जिला चिकित्सालय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में बुधवार को 257 लोगों के सेम्पल जांच में लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देर रात मिली है। इसमे 77 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 245 सेम्पल की पेंडिंग रिपोर्ट में 92 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। बताया जाता है कि 17 और 18 अपै्रल की 98 और 97 सेम्पल की रिपोर्ट पेंडिंग थी, जो कल रात मिली है।

जिसमे 98 सेम्पल की रिपोर्ट में 30 और 97 सेम्पल की रिपोर्ट में 37 मरीज मिले हैं। इसी तरह 19 अपै्रल की 50 सेम्पल की रिपोर्ट में 25 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। इस तरह कुल 502 सेम्पल की रिपोर्ट में 169 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5731 हो गई है। जिसमे अप्रैल में 3219 केस मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 1730 हैं। इसमे से 425 मरीजों को जिला चिकित्सालय के कोविड केयर एवं अन्य चिकित्सालयों में भर्ती किया गया है।

1305 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 203 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अपै्रल के महीने में 1640 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल से अब तक 3974 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Exit mobile version