Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: कटनी में शुरू हुआ गुड्स ट्रेनों की सफाई का सेंटर, होगा यह लाभ

wp 16146054415705129207291733067408

कटनी। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के आज कटनी एनकेजे डिपार्चर यार्ड में आज बोक्सन एवं बीसीएन बेगनो की सफाई के लिए एनएफआर के अंतर्गत भारतीय रेल में प्रथम कार्य का कैरीज एन्ड वैगनों डिपो नई कटनी में शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर संजय विश्वास ने किया।

इस योजना को क्रियान्वन करने अहम भूमिका वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने किया मंडल यांत्रिक अभियंता अनुराग पांडेय व वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिंस विक्रम ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

इस कार्य को रघुवंशी इंटरप्राइजेज करेगी जिसमे लगभग 200 लोगो को रोजगार भी दिया जाएगा और विशेष रूप से कार्य की निगरानी चीफ यार्ड मास्टर ओपी सिंह व चीफ कॉमर्सियल इंसपेक्टर हिर्देश शुक्ला नई कटनी करेंगे।

यह कार्य 24 घंटे एक वर्ष के लिए परीक्षण हेतु आये हुए बॉक्सेन बीसीएन वैगनों के सफाई का कार्य किया जाएगा और अन्यपयोगी चीजो का निस्त्रण ठेकेदार द्वारा किया जाएगा।

इस कार्य प्रतिवर्ष 1 करोड़ 18 लाख रुपये का राजश्व रेल्वे को मिलेगा कार्यक्रम का संचालन केके दुबे ने किया इस दौरान एडीएन कृष्ण मुरारी एसएसई cnw एएम सिंह ट्रैफिक इंस्पेक्टर एनकेजे एसके श्रीवास्तव डिविजनल कॉमर्सियल इंस्पेक्टर धनन्जय तिवारी कार्यलय अधीक्षक राजेश कुमार रेलवे कॉन्ट्रेक्टर संदीप रघुवंशी व रवि श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Exit mobile version