Site icon Yashbharat.com

अच्छी खबर: कटनी में रेपिड एंटीजन की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव, कोरोना से राहत

corona

Good News For Katni Corona कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से राहत का सिलसिला जारी है। ICMR की रिपोर्ट के बाद अब रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में भी राहत की खबर है।

आज सुबह आई रिपोर्ट में केवल एक ही पॉजिटिव केस मिला है। जानकारी के मुताबिक डन कालोनी बरगवां रोड निवासी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

अक्टूबर के महीने में कोरोना संक्रमण से जिले को काफी राहत मिली है। पिछले तीन चार दिनों से पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार कमी बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version