अगले 48 घण्टों में कमलनाथ सरकार का हो जाएगा फैसला-नरोत्तम मिश्रा
Bhopal. विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के इतिहास की सबसे अराजक और भ्रष्टतम सरकार है।
जिस तरह से यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है, उससे इस सरकार की नीतियां उजागर होती हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमने पार्टी के विधायकों के साथ राज्यपाल महोदय से भेंट करके यह निवेदन किया है कि प्रदेश में कानून का पालन हो, क्योंकि इस सरकार ने कोरोना के नाम पर सदन स्थगित करने का जो काम किया है, वह विधायकों के संवैधानिक अधिकारों और लोकतंत्र पर अत्याचार करने के समान है। एक प्रश्न के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगले 48 घण्टों में मध्यप्रदेश में सरकार का फैसला हो जाएगा।
भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा? इस प्रश्न के जवाब में श्री मिश्र ने कहा कि यह तय करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री सहित वरिष्ठजनों का है।

