Site icon Yashbharat.com

अगले 24 घंटों में बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, इन राज्‍यों में बारिश की संभावना

weather update

नई दिल्ली। देश में गर्मी का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही कुछ राज्‍यों में बारिश का भी क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में दक्षिण और मध्‍य भारत में बारिश होने के समाचार प्राप्‍त हुए हैं। आगे का यह अनुमान है कि अगले 24 घंटों में कुछ राज्‍यों में बारिश हो सकती है। जानिये देश में कहां मौसम कैसा रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जहां तक गर्मी की बात है, हीटवेव की स्थिति गुजरात के अलावा विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश पर बढ़ेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर और अधिक बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर भारत की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

Exit mobile version