Site icon Yashbharat.com

अगले सप्ताह होगा मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का नए सिरे से बंटवारा

shivraj with jyotiraditya sindhiya

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले एक सप्ताह में मंत्रियों के विभागों का नए सिरे से बंटवारा हो सकता है लेकिन फ़िलहाल मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना कम हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तिरुपति बालाजी यात्रा से लौटने के बाद विभागों का बंटवारा करेगें।

आपको बता दें कि उपचुनाव में तीन मंत्रियों की हार के बाद विभागों का बंटवारा किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव। अभी मंत्रिमंडल विस्तार नही होगा।

आलाकमान और संघ से चर्चा के बाद ही मुख्यमंत्री  विभागों का बंटवारा करेंगे।

Exit mobile version