Site icon Yashbharat.com

अगले महीने से लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने पर लगेगा कम समय

images 19 1

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जल्द ही लंबी दूरी तय करने वाली करीब 500 ट्रेनों के यात्रा समय में दो घंटे तक की कटौती करने जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रेलवे के नवंबर के टाइमटेबल में नया समय अपडेट कर दिया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार ऐसा किया जा रहा है। इनोवेटिव टाइमटेबलिंग प्रयासों के तहत इनमें कई प्रमुख ट्रेनों के रनिंग टाइम को 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक कम किया जा रहा है।

नया टाइम टेबल प्रत्येक रेलवे डिविजन को मेनटेनेंस के लिए दो से चार घंटों तक का समय उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारी के अनुसार लंबी दूरी तय करने वाली ऐसी ट्रेन जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद लौटने का इंतजार करती है, उनका इस अवधि में भी प्रयोग किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि नए टाइमटेबल में करीब 50 ट्रेनों को इस तरह ही चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि 51 ट्रेनों के यात्रा के समय में तत्काल प्रभाव से एक से तीन घंटे तक की कमी की जाएगी। यह लगभग 500 ट्रेनों पर लागू किया जाएगा। रेलवे के आतंरिक ऑडिट के बाद इस प्रैक्टिस को शुरू किया गया है। इसके तहत 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरपास्ट में बदल दिया जाएगा।

Exit mobile version