Site icon Yashbharat.com

अखिलेश का सीक्रेट प्लान’, एमपी में “साइकिल” दौड़ाने की तैयारी

images 57

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नजर अब मध्य प्रदेश पर है. दरअसल, अखिलेश यादव एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की संभावनाएं टटोलने के लिए प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. अखिलेश यादव 18, 19 और 20 जुलाई को एमपी में रहेंगे.

बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले महीने मध्य प्रदेश के सभी जिलों की मैदानी रिपोर्ट मंगाई थी. उत्तरप्रदेश के नेताओं को उन्होंने हर जिले में प्रभारी बनाकर भेजा था. इन सभी नेताओं ने चुनाव में सपा की संभावनाओं को पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट में सौंपी है.

यह भी बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि अभी चुनावी गठबंधन के बारे में कुछ तय नहीं हुआ है. एमपी दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे. इसके बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों में सपा अध्यक्ष की बैठकें और सभाओं के आयोजन भी कराए जाएंगे.

सपा अध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी मप्र में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कोई सहयोगी दल मिलेगा, तो समझौता भी करेंगे. इस दौरान कांग्रेस और बसपा में विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ गठबंधन की चर्चा चल रही है.

Exit mobile version