Site icon Yashbharat.com

अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

IMG 20260225 WA0054

अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोज

कटनी -अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध एवं स्लोगन लेखन करवाया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार वाजपेई के आदेशानुसार संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ माधुरी गर्ग , डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ अतुल कुमार एवं डॉ विजय कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ के साथ छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी से मातृभाषा के प्रति संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Exit mobile version