katniLatest

सेंटपाल चर्च में हर्षोल्लास के साथ मनाया माता मरियम का जन्मोत्सव

...

कटनी। मसीही समाज के द्धारा सिविल लाइन स्थित सेंटपाल चर्च में माता मरियम का पर्व धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गत 9 दिन से चल आ रहे धार्मिक आयोजन के साथ पर्व का समापन हुआ।

इस संबध मे समाज के मीडिया प्रभारी आशीष पाल ने बताया कि दीन-दुखियों की माता मरियम का जन्मोत्सव सिविल लाइन स्थित सेंटपाल चर्च में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता मरियम के आदर में बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया गया।

इसके लिए दूरदराज से धर्मावलंबी आते हैं। समापन समारोह के दौरान समाजजन द्वारा चर्च परिसर मे जुलूस निकाला गया। जुलूस में माता मरियम की पालकी लिए उनके आदर में ढोल, मांदल, रोजरी माला, गीत संगीत, बजाते हुए जुलूस चर्च के अंदर पहुंचा। जहां पर बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य करते हुए पुरोहितों का स्वागत किया गया।

उसके बाद पवित्र धार्मिक विधियां शुरू की गईं। इस अवसर पर विशेष प्राथना भी आयोजित की गई। प्रार्थना चर्च के फादर डोमिनिक थामस द्वारा संपन्न कराई गई। पवित्र बाइबल पाठ का वाचन किया गया।

इस अवसर पर डोमिनिक थामस ने उपदेश देते हुए कहा कि मां मरियम संपूर्ण मानव जाति के उद्धारकर्ता की मां हैं। आज बहुत ही खुशी का दिन है कि आज हम इस चर्च मे पर्व मना रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में चर्च के सचिव डसमन बुशे, मार्टिन पीटर, आंद्रेस खालको, राकेश चार्ली, लुकास मार्टिन, विपिन मसीह, जान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

 

इसे भी पढ़ें-  धनुष भंग और सीता स्वयंवर की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता।भगवान श्रीराम ने अभिमान रूपी धनुष को तोड़ दिया और गुण रूपी डोरी को छोड़ दिया:- श्री मुरारीदास

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button