Site icon Yashbharat.com

सागर में कोरोना मामलों ने एक कदम आगे बढ़ाया: फिर मिले 49 पॉजिटिव, 2 की मृत्यु, 18 डिस्चार्ज

covid test kit

covid test kit

यशभारत सागर, कोरोना अपडेट आशीष शुक्ला। सागर जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े ने बढ़त बना ली है। आज गुरुवार को फिर 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 18 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है तथा 2 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु जानकारी दी गई है।

हालांकि भरोसेमंद सूत्र पिछले 24 घंटों में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11 बता रहे हैं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार जिले में जिन 49 लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है उनमें 29 पुरुष तथा 20 महिलाएं शामिल हैं।

संक्रमित मरीजों में 42 मरीज 50 वर्ष से ऊपर के हैं जबकि शेष अन्य 7 मरीज 36 से 49 वर्ष की आयु समूह के हैं। जिन 11 मरीजों की मृत्यु होना बताया जा रहा है उनमें 5 पॉजिटिव तथा 6 संदिग्ध मरीज बताए गए हैं।लेकिन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी रिपोर्ट में महज 2 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब 950 के आसपास पहुंच गई है।

Exit mobile version