Site icon Yashbharat.com

 सांसद विष्णुदत्त शर्मा के आश्वासन के बाद सोमवार दोपहर तक के लिए स्थगित हुआ पत्रकारों का आंदोलन, महिला थाने में पत्रकारों से अभद्रता का मामला

IMG 20250607 WA0025

कटनी। महिला थाना कटनी में शहर के पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले को लेकर आज शनिवार को शहर के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद विष्णु दत्त शर्मा से कुछ वरिष्ठ पत्रकारों की फोन पर चर्चा हुई, जिस पर सांसद ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के मांग पत्र के अनुसार सभी दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही होगी। पत्रकारों ने सांसद के आश्वासन के बाद सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक के लिए आगामी आंदोलन को स्थगित कर दिया है। इस बात से पत्रकारों ने सांसद श्री शर्मा को भी अवगत कराया है। सांसद श्री शर्मा ने यह भी बताया कि विधायक संदीप जायसवाल भी आप लोगों की मांग से सहमत हैं। निर्धारित समय तक दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही न होने के बाद पत्रकार आगे आंदोलन करने पर विवश होंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Exit mobile version