Site icon Yashbharat.com

भाजपा ने दी दिव्यांग महिला को टिकट, प्रदेशाध्यक्ष बोले- भाजपा ही दे सकती है कार्यकर्ता को सम्मान

IMG 20220620 WA0070

मदन मोहन चौबे वार्ड से भाजपा ने दी दिव्यांग महिला कार्यकर्ता को टिकट

कटनी। बैसाखी के सहारे एक दिव्यांग महिला कार्यकर्ता ने जैसे ही भाजपा कार्यालय में प्रवेश किया सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

मंच पर विराजमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा स्वयं इस मातृ शक्ति के जज्बे को देखकर गौरवान्वित थे।

दरअसल भाजपा ने चौबे वार्ड से ऐसी महिला कार्यकर्ता सुशीला कोल को उम्मीदवार बनाया जो पैर से दिव्यांग है, लेकिन समाज सेवा में रुचि तथा जज्बा के आगे उनकी यह विकलांगता कभी आड़े नहीं आई।

निरन्तर महिला कार्यकर्ता सुशीला पार्टी की नीति रीति को आत्मसात कर जनसेवा में जुटी है।

आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय सांसद कटनी के सभी वार्डों के प्रत्याशियों का परिचय प्राप्त कर रहे थे तभी भाजपा की महिला उम्मीदवार वैसाखी के सहारे वहां पहुंची। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा सहित मौजूद खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री जितेंद्र लिटेरिया, जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक द्वय श्री संजय पाठक श्री संदीप जायसवाल, महापौर प्रत्याशी श्रीमती ज्योति दीक्षित, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री पीताम्बर टोपनानी ने महिला प्रत्याशी का सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। केवल हमारी पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती। आज इस महिला कार्यकर्ता को पार्टी ने पार्षद उम्मीदवार बना कर कार्यकर्ता के प्रति अपने उस फर्ज को निभाया जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी और हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें अन्य दलों से अलग बनाता है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी की इस महिला कार्यकर्ता को टिकट देकर हम सभी गौरवान्वित हैं। यह पूरे समाज तथा प्रत्येक आम लोगों के लिए मिसाल बनेंगी। ऐसी कार्यकर्ता ही हमें अपने दायित्व के प्रति और अधिक सजग बनाती है। यह हम समस्त कार्यकर्ताओं का हौसलाअफजाई करने वाली है। उन्होंने प्रत्याशी सुशीला को बधाई दी।

आपको बता दें कि मदन मोहन चौबे वार्ड से सुशीला कोल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है जो दिव्यांग हैं। इसी तरह अल्पसंख्यक समाज से भी पार्टी ने महिला को टिकट दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने हर वर्ग को साथ लेकर चुनाव में जनता के बीच जाने का फैसला किया है यह हमारे सर्वधर्म समभाव की भावना को दर्शाता है।

 

Exit mobile version