jabalpurमहाकौशल की खबरें

निर्धन ब्राह्मणों को छात्रवृत्ति दिलवाने सरकार के समक्ष रखूंगा प्रस्ताव- संजय पाठक

जबलपुर। गोविंद गंज हितकारिणी में आयोजित मप्र प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा कि प्रदेश के निर्धन ब्राह्मणों को छात्रवृत्ति दिलवाने सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखूंगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि अब ब्राह्मण राज्य की राजनीतिक दिशा में तय करेंगे।

yashbharat 1

ब्राह्मण स्वयं में पूर्ण आचरणसंहिता की गरिमा रखते हैं। इस देश की व्यवस्था को संचालित करने में ब्राह्मणों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ब्राह्मणों का जानबूझकर अपमान और निरंतर की जा रही उपेक्षा अब असहनीय हो गई है। लिहाजा, इस अधिवेशन में पारित होने वाले प्रस्ताव ब्राह्मण समाज के परमादेश की तरह हैं, जिनके प्रति पूर्णतया प्रतिबद्घ हूं।

 

 

अधिवेशन में मुख्य अतिथि उद्योग राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा कि प्रदेश के निर्धन ब्राह्मणों को छात्रवृत्ति दिलवाने सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखूंगा। मेरे परिवार की तीन पीढ़ियां इस अधिवेशन से संबंधित रही हैं। मेधावी ब्राह्मण महासभा के माध्यम से संपर्क करेंगे, तो उनकी कोचिंग की फीस मेरी तरफ से व्यक्तिगत रूप से भरी जाएगी।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी ने कहा कि विगत स्त्रक् वर्षों में हमने राजनीति की चर्चा नहीं की पर अब ब्राह्मण राजनीतिक के रूप में आज खड़ा हो गया है। प्रदेश युवा संयोजक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि सभी ब्राह्मणों ने जिस एकजुटता के साथ अपने हक का स्वर बुलंद किया है, उसकी गूंज लंबे समय तक अनूभव की जाएगी।

गोविंदगंज मैदान में दस हजार ब्राह्मणों ने पांच घंटे तक चले अधिवेशन के दौरान एकमतेन प्रस्ताव पारित किया कि राज्य सरकार पदोन्नति में आरक्षण वापस ले। अब ब्राह्मण राजनीतिक दिशा तय करेगा। एससीएसटी एक्ट में वर्तमान गिरफ्तारी पूर्व जमानत को निषिद्घ करने वाली धारा-क्त्त् वापस ली जाए। ब्राह्मण युवक-युवतियों की बेरोजगारी की उच्चतम दर त्त्ख् प्रतिशत को घटाने राज्य सरकार विशेष पैकेज लाए। पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा अंतर्गत सूपाताल में भगवान परशुराम की की प्रतिमा की स्थापना के लिए 5 लाख रुपए प्रारंभिक सहयोग बतौर प्रदान किए।

साथ ही भरोसा दिलाया कि इस निर्माण का शेष व्यय भी जनसहयोग से वहन किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे चरण में अनेक लोगों का सम्मान किया गया जिसमें डॉ.बीएल मिश्रा, हरीश चौबे, श्रीमती सुनयना पटैरिया, विवेक रंजन पाण्डेय, काशीनाथ शर्मा, गीता त्रिवेदी, अजीत शर्मा, संदीप मिश्रा, अविनाश दीक्षित, राजेश शर्मा, राहुल मिश्रा, पवन पाण्डेय, प्रतीक अवस्थी, अनुभा त्रिवेदी, ओजस्वनी तिवारी, ऋषिता पाठक, मंशा तिवारी, साक्षी शुक्ला, डॉ.अमितेष चतुर्वेदी, को अलंकृत किया गया।

अधिवेशन को मप्र राज्य सहकारिता निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष प्रभात पाराशर, आलोक चंसोरिया, राममूर्ति मिश्रा, विधायक नीलेश अवस्थी, आशीष त्रिवेदी, महासभा से संयोजक पंडित वासुदेव शास्त्री, पंडित रोहित दुबे, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा, संपूर्ण तिवारी, असीम त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक नीलेश अवस्थी राजेश सोनकर, धीरज पटेरिया, श्रीराम शुक्ला, सुशील शुक्ला, ओंकार दुबे, बाबू विश्वमोहन, आलोक मिश्रा, आलोक चंसोरिया, द्वारका मिश्रा, संपूर्ण तिवारी, ब्रजेश दुबे आदि उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ महिला ब्राह्मण सभा की प्रदेश अध्यक्ष आरती तिवारी, कामिनी त्रिवेदी, मालती दुबे, गीता पांडे, वर्षा त्रिवेदी, चंद्रशीला तिवारी, वंदना त्रिवेदी, शोभा तिवारी आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर तरुण भनोट, नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता राजेश सोनकर, भाजपा नेता धीरज पटेरिया, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button