Politics

भाजपा की निर्णायक बढ़त, कांग्रेस नेता मोढवाडिया हारे

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और अब तक आए नतीजों और रुझानों में भाजपा निर्णायक जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

खबरों के अनुसार भाजपा ने अब तक 105 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है वहीं कांग्रेस ने 75 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इन रुझानों और नतीजों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और जश्न का माहौल बन गया है।

नतीजों के अनुसार मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट पश्चिम से चुनाव जीत लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवडिया पोरबंदर सीट से 1850 वोटों से हार गए हैं।।

 

अब तक आए नतीजों और रुझानों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। समर्थक पार्टी दफ्तर के बाहर एकत्रित हो गए हैं और मिठाई के साथ खमण ढोकला बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसके पहले शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने एक बार बड़ी टक्कर देते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। एक वक्त कांग्रेस ने 88 सीटों पर बढ़त बना ली थी और भाजपा पीछे रह गई थी लेकिन कुछ देर बाद भाजपा की स्थिति सुधरने लगी। अब तक आए 182 रुझानों में जहां भाजपा 105 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 76 सीटों पर पिछड़ गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर गुजरात में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है वहीं मध्य और दक्षिण गुजरात में भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

Leave a Reply

Back to top button